मस्तूरी । क्षेत्र को पांच नये सेवा सहकारी सोसायटी की सौगात मिली है, जिसमें शासन द्वारा नये सोसायटी का पुनर्गठन किया जा रहा है, जिसकी सूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसेनी,शिवटिकारी,सुकुलकारी,जलसों,धनगवां ये पांच पंचायत में नये सेवा सहकारी समिति खुलेंगे, जिससे 17 गांव सरसेनी,मटीया,बकरकुदा,शिवटिकारी,चिस्दा,भिलौनी,सुकुलकारी,लोहराबोर,बेल्हा,केवतरा,जलसों,सुलौनी,कटहा, धनगवां, भगवानपाली, हरदी,पकरीया के किसानों को फायदा मिलेगा,इन नई साख सोसायटी के गठन से प्रभावित गांव और किसानों को सरल और सहज तौर पर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका समय और दूर तक का सफ़र तय करने से छुटकारा मिलेगा, साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान भीड़ का भी सामना नही करना होगा जो राहत भरा होगा। बताते चलें कि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व मस्तूरी जनपद पंचायत के तत्कालीन सभापति दामोदर कांत ने मस्तूरी क्षेत्र में जनपद सभापति रहते हुए किसानों की समस्यायों को लगातार शासन प्रशासन तक पहुंचाते आ रहें हैं, जिन्होंने ही शासन से मस्तुरी क्षेत्र में पांच नये सेवा सहकारी समिति खोलने की मांग सहकारिता विभाग एवं जिला कलेक्टर से किया था,चुनावी साल होने की वजह से यह मांग विचारधीन में था,जिसे अब प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। जिससे अब मस्तूरी क्षेत्र के किसानों को फायदा मिलेगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
