मस्तूरी । जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा के हाई स्कूल मेैदान में शिविर आयोजित किया गया, शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 168 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 121 आवेदनों का निराकरण किया गया। जन समस्या समस्या निवारण शिविर में आए हुए ग्रामीणों ने सबसे अधिक राजस्व विभाग और बिजली विभाग एवं शिक्षा विभाग की समस्या को लेकर ज्यादा संख्या में पहुंचे हुए थे,

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने बिजली और सड़क संबंधित समस्याओं को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाई उन्होंने अपने उद्बोधन में पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास भी ली और अपना बात रखा, उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की सड़क और बिजली की समस्या को लेकर सड़क से लेकर सदन तक मुद्दे को उठाने की बात कही,जिसमें
ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है।

जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिविर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क पौधे भी बांटे गए। मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को बताए गए। जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है।

इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, जयरामनगर कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे, अजा.प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, भाजपा अजा.जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, भाजपा मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,जनपद सभापति दामोदर कांत, जनपद सदस्य धर्मेंद्र कोशले,मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रसाद चौहान, मस्तुरी एसडीएम अमित कुमार सिन्हा,पचपेड़ी तहसीलदार श्रीमती माया अंचल, नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडे, उमाशंकर लहरे, खण्ड चिकित्सा मअधिकारी डॉक्टर अनिल सिंह, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर श्री भूपेंद्र देवांगन, ग्रामीण सहायक चिकित्सा अधिकारी श्री अश्वनी कश्यप उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
