मस्तूरी । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरा छत्तीसगढ़ राजनीतिक रंग में रंग चुका है.लेकिन मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरारी है जहां पर चुनावी दंगल नहीं देखने को मिला है, बल्कि सभी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से अपने पंचायत के जनप्रतिनिधि शांतिपूर्ण तरीके से चुने हैं,इस पंचवर्षीय में किरारी ग्राम पंचायत में एक अच्छी पहल देखने को मिली है जहां पर 20 वार्ड पंच की साथ सरपंच पद के लिए महिला प्रत्याशी को ही निर्वाचित करते हुए महिलाओं को भी शासन के नियमानुसार पद दिया गया है. जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी पहल भी है।मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरारी में सरपंच सहित सभी पंच भी निर्विरोध बन गए हैं, ग्राम पंचायत के सराहनीय पहल में फेकु सिंह , परमेश्वर सुमन , शिवकुमार सुमन , पवन सिंह , मेलू सिंह , मन्नु सिंह ,संतोष सिंह , सत्रुघन सिंह , गोवर्धन सिंह ,धनी सिंह , बलवंत सिंह , चंदन सिंह , गजेंद्र सिंह , दीपक सिंह , नरेंद्र सिंह , सूरज सिंह ,गौतम सिंह , आशीष सिंह , रमेश शर्मा , बलराम राज , गोवर्धन शर्मा , दिलीप शर्मा ,शिवकुमार भौमिक , रमेश भौमिक , सुरेश डोंगरे , बहुरिक, घनश्याम ,पवन गोयल , अर्जुन लस्कर, गणेश दीवान , सुंदर राय ,कीर्तन राय, संजय राय, शैलेश पाल डहरे , विषुण साहू , मदन साहू , संत राम साहू , श्याम बिहारी साहू ,राजू साहू , गोपाल साहू , अजय साहू , राजेश साहू , नाना साहू , जनक राम साहू , अनिल सुमन , कमलेश गढ़ेवाल , शिवकुमार बृजवासी ,बृजलाल यादव , मन्नु यादव , परमेश्वर यादव एवं समस्त ग्रामवासी की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
