मस्तूरी । जनपद क्षेत्र क्रमांक 12 में नितेश सिंह को स्थानीय जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दर्रीघाट, लिमतरा , कर्रा, भदौरा के निवासियों का कहना है कि उन्हें किसी नेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे “सेवक” की जरूरत है जो उनके दुख-सुख में शामिल हो और क्षेत्र का समग्र विकास कर सके। क्षेत्रवासियों के इस समर्थन ने नितेश सिंह की उम्मीदों को और भी मजबूत किया है।
इस बीच बुजुर्ग, युवा, महिला, सहित नितेश सिंह ठाकुर का खुलकर समर्थन करते दिख रहें हैं।

और उन सबका कहना है कि नितेश सिंह एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जिन्हें वह पूरी तरह से समर्थन के साथ साथ अपना आशीर्वाद रूपी वोट उन्हें देंगे। उनका मानना है कि नितेश सिंह अपने प्रयासों से अपने जनपद क्षेत्र को आदर्श और विकसित गांवों में परिवर्तन करेंगे और लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।दर्रीघाट, लिमतरा, कर्रा , भदौरा के मतदाताओं से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने नितेश सिंह को उत्साहित कर किया है और वह चुनावी तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। क्षेत्रवासियों से मिल रहे इस समर्थन से उनकी जीत की संभावना मजबूत हो रही है,नितेश सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, और वह लगातार अपने क्षेत्रवासियों से मिलकर उन्हें अपनी योजनाओं और विकास कार्यों से अवगत करवा रहे हैं, उनकी कोशिश है कि वे चुनाव में व्यापक समर्थन हासिल कर सकें और अपनी जनपद क्षेत्र को नई दिशा दे सकें।

वहीं नितेश सिंह का कहना है वे कड़ी मेहनत और अपने देवतुल्य मतदाताओं के भरोसे पर ही इस चुनावी मैदान में उतरें है, ताकि वे क्षेत्र में एक “सेवक” एक “बेटा” एक साथी बनकर इस क्षेत्र का विकास कर सके, और अपने देवतुल्य मतदाताओं के भरोसा पर खरा उतर सके।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
