बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को वित्त मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया है इसी तारतम्य में मस्तूरी जनपद क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। तहसील पचपेड़ी के प्रोसेस सर्वर अजीत कश्यप,पटवारी विभव सिंह, कोटवार तिलकदास और पचपेड़ी तहसील के कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर वित्त मंत्री ने सम्मानित किया है।तहसील कार्यालय पचपेड़ी में पदस्त अजीत कश्यप कार्यालयीन दिवसों में अपने शत प्रतिशत उपस्थिति एवं कार्यालय के समस्त दस्तावेजों की जानकारी रखने के साथ साथ पक्षकारों से नम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।जोंधरा के हल्का पटवारी विभव सिंह अपने सरल , सहज व्यवहार त्वरित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं वहीं ग्राम कोटवार अपने प्रत्येक कर्तव्य का मुस्तैदी से निर्वहन करते हैं। तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा इन्हें उक्त सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
