राउत नाच,सुवा,कर्मा,पंथी,उड़िया, छत्तीसगढ़िया, गुजरती सहित विभन्न तरह के मनमोहक प्रस्तुति दी गई नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा
अभिभावक सहित हर वर्ग हजार कि संख्या मे बच्चों कि प्रस्तुति देखने पहुचे और सभी ने सराहा

बिलासपुर -मस्तूरी विकास खंड के जयराम नगर मे स्थित जनसस्कार पब्लिक स्कुल मे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र इस वर्ष ऐतिहासिक रूप से गरिमामय रूप से मनाया गया,सर्व प्रथम ध्वजा रोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत जन मना से शुरुआत हुआ उसके बाद स्कुल के समस्त स्टॉफ और डायरेक्टर गोविंद विश्वकर्मा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब विश्वकर्मा द्वारा माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किए जिसके बाद सभी नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपना प्रस्तुति दिए जो इस प्रकार थे, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा,चक धूम -धूम,ये मेरे देश वतन के लोगो जरा आँख मे भर लो पानी,सहित बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम कि प्रस्तुति दी गई ज्ञात हो कि यहां कि शिक्षिकाओं द्वारा कड़ी मेहनत से बच्चों का महीने भर से रिहर्सल करवाया गया था जिससे कारण ही उक्त ऐतिहासिक रहा आस्था विश्वकर्मा द्वारा राजिस्थानी, उड़िया एवं गुजराती के लिए, कुंती साहू राउत नाच, बाबू राव डांस, वसुधा कुम्हार पंथी नृत्य गरबा कि प्रस्तुति,प्रतिमा साहू मेम छत्तीसगढ़ि एवं तेलगु डांस,माया ठाकुर मेम ने शिक्षा को लेकर एक विशेष प्रस्तुति के लिए बच्चों को तैयार किए सांथ ही सानू यादव, संगीता सिदार, पूजा साहू, अनीता वस्त्रकार, मनीषा कुम्हार, रजनी साहू मेम ने भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाने बच्चो को लम्बे समय से खास तालीम दिए उसके अलावा 26 जनवरी को कार्यक्रम देने वाले बच्चे को पुरे अनुशासन के सांथ मंच तक पहुंचने विशेष ध्यान रखा!

मुख्य अतिथि के रूप मे श्री गुलाब विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस कार्यक्रम मे आप सबो ने मुझे अतिथि बनाया उसके लिए मै आप सबो का दिल कि गहराइयो से आभारी हूँ श्री विश्वकर्मा ने आगे कहा कि इन बच्चों कि प्रस्तुति देखकर मुझे मेरा बचपन याद आ गया उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मै बिजनेस बिलासपुर मे कर्ता हूँ पर मेरी पढ़ाई मेरा बचपन इसी जयराम नगर क्षेत्र मे गुजरा हैं अंत मे उन्होंने कार्यक्रम मे आए सभी का धन्यवाद प्रेषित कर अपना स्थान ग्रहण किए! कार्यक्रम कि अध्यक्षता और मंच संचालन खुद गोविन्द विश्वकर्मा जी ने किया जो जनसंस्कार स्कुल के डायरेक्टर भी हैं, बच्चों के प्रस्तुति के पश्चात उनके सम्मान मे मौजूद दर्शको द्वारा ताली कि गड़गड़ाहट मे जरा भी कमी आता तो उनका प्लास्टिक वाला “हाथ” वाला डायलाग दर्शकों को लोटपोट कर देता था, उक्त कार्यक्रम के समापन मे डायरेक्टर गोविन्द विश्वकर्मा ने सभी अभिभावकों,संस्था के शिक्षिकाओं,समस्त स्टॉफ, स्कुल के बच्चे और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से ऐसा ही आप सबो का सहयोग मिलता रहें यही उम्मीद कर्ता हूँ बोलकर कार्यक्रम का समापन किए
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
