
मस्तूरी। मुख्यालय के ग्राम पंचायत जयरामनगर में रेलवे स्टेशन के पास संगीत में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वृंदावन वाले महाराज मुख्य कथा व्यास पंडित श्री नवीन पाठक जी के द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा, यह कथा 3 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 फरवरी तक चलेगी समय दोपहर 3:00 बजे से रखा गया है जिसमें 3 फरवरी को कलश यात्रा वेदी पूजन, 4 फरवरी को शिवलिंग पूजा विधि, 5 फरवरी को नारद मोह कुबेर का चरित्र, 6 फरवरी को संध्या देवी कथा, सती चरित्र, शिव सती विवाह उत्सव, 7 फरवरी को पार्वती जी का जन्म उत्सव, तपस्या, शिव पार्वती जी विवाह, 8 फरवरी को कार्तिकेय श्री गणेश जी के जन्मोत्सव, 9 फरवरी त्रिपुरा सुर वध, जालंधर उध्धार, वृंदा चरित्र, 10 फरवरी को भगवान शिव जी के विभिन्न अवतार की कथा द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, 11 फरवरी को शिव जी का सहस्त्रनाम हवन कपिला सहस्त्रधारा, के आयोजन के साथ सभी भक्तगण इस कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ करेंगे। 12 फरवरी को रामायण का भी आयोजन सुबह 9:00 से किया जाएगा। और प्रतिदिन भंडारा प्रसाद वितरण शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रखा गया है। आयोजन की तैयारी में उमाशंकर राठौर, विवेक शर्मा, डॉ. समीर चंद्राकर एवं प्रिंशू थवाईत लगे हुए हैं, जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
