मस्तूरी।जयरामनगर निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 2024 -25 का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा टी.बी.उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वयोवृद्ध कार्यक्रम के अन्तर्गत सविँलेंस किया जावेगा जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत मितानिनो का सवेँ दल सदस्यों के द्वारा टी.बी.कुष्ठ उन्मूलन एवं वयोवृद्ध देखभाल हेतु गतिविधियों का पहला चरण 7 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 का शुभारंभ पंच श्रीमती सावित्री साहू ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा के द्वारा किया गया जिसमें विकासखण्ड के 449 मितानिनो का सवेँ दल के द्वारा ग्राम में गतिविधि प्रचार, प्रसार,नारालेखन कार्य, जनभागीदारी गतिविधियां, घर घर जाकर सवेँ कार्य, सूची बनाना, उच्च जोखिम टी.बी.कुष्ठ के संभावित की पहचान करना, वयोवृद्ध की समस्या की पहचान कर स्वास्थ्य शिविर (निक्षय शिविर) का आयोजन संबंधी जानकारी देना. सर्वे दल में 13 स्वास्थ्य सुपरवाइजर, 33 सीएचओ, 94 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, 456 मितानिन, 21 मितानिन प्रशिक्षकगण एवं 3 ब्लॉक समन्वयक है. विकासखंड मस्तूरी में प्रथम दिवस की सर्वे में 449 सर्वे दल द्वारा 4999 घरों की निवासरत 23270 व्यक्तियों की सर्वे किया गया. जिसमें 24 कुष्ठ का शंकास्पंद मरीज 68 टीबी के शंकास्पंद मरीज 41 पूर्व में ग्रसित टीबी मरीज 36 पहले से उपचार टीबी मरीज एवं 44 कुपोषित व्यक्ति मिले. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अनिल कुमार बीएमओ, संतोष महिलांगे बी.ई.टी.ओ.भूपेंद्र देवांगन बीपीएम, संजय सिंह बीएएम, राधेश्याम सूर्यवंशी बीडीएम, प्रखर मिश्रा, के.सी. देवांगन, भागवत साहू बी.आर.सी. मस्तुरी स्वास्थ्य सुपरवाइजर गण, सीएचओ गण, हीरालाल यादव बीसी, सुनीता मधुकर बीसी, मीना जान बीसी, मितानिन प्रशिक्षकगण एवं स्वास्थ्य मितानिन का स्थान सर्वोपरि रहा.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
