पचपेड़ी। ग्राम पंचायत सोन स्थित शासकीय पूर्व प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक नमित पाटले की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते, कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं करते तथा कई बार बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से शिकायत करने पर सहमति बनी, जहां मामले की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी अनुपस्थिति और शिक्षण कार्य प्रभावित होने संबंधी शिकायतें की जांच हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।शिक्षा समिति के सदस्यों ने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला होने के कारण विद्यालय की व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने शिक्षक की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और पूर्व शिकायतों की जांच कर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनपद एवं जिला स्तर पर भी शिकायत करेंगे।मामले को लेकर गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। अभिभावकों ने कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालय भेजते हैं, इसलिए नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
