मस्तूरी, विकासखंड मस्तूरी के मल्हार ,भटचौरा, पचपेड़ी ,स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकानों में इन दिनों अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच ठंडी बियर की मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को गर्म बियर बेची जा रही है, जबकि उनसे पूरी कीमत वसूली जा रही है। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मदिरा दुकान में बियर को ठंडा रखने के लिए पर्याप्त फ्रिज या कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मदिरा दुकानों में रखी बियर सामान्य तापमान पर ही बेची जा रही है, जो गर्मी के मौसम में पीने योग्य नहीं रहती। इसके बावजूद मदिरा दुकानदार ठंडी बियर के बराबर ही कीमत वसूल रहे हैं, जिससे उपभोक्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ये दुकानें छत्तीसगढ़ शासन के अधीन संचालित हैं, जहां उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके, हर वर्ष गर्मी के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने मांग की है कि दुकानों में तत्काल पर्याप्त फ्रिज और कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गर्म बियर की बिक्री पर रोक लगाई जाए। विशेषज्ञों के अनुसार गर्म बियर पीने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) बढ़ सकती है। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, एसिडिटी और उल्टी जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में इससे शरीर का तापमान और बढ़ जाता है, जिससे थकान और बेचैनी महसूस होती है।सरकारी दुकानों में इस तरह की लापरवाही उपभोक्ताओं के हितों के साथ सीधा खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और उपभोक्ताओं को कब तक राहत मिलती है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
