०० सीपत थाना क्षेत्र में दहेज़ के लिए नवविवाहिता को जलाकर मारने का है मामला
०० पुलिस ने परिजनों के शिकायत के बाद भी मृतिका के पति को नहीं किया था गिरफ्तार
०० वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवता संस्था के संस्थापक राजीव चौबे के संज्ञान के बाद हरकत में आई पुलिस
बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में तीन माह की शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट को पति मुकेश केंवट द्वारा दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने व जलाकर मारने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से कार्यवाही के लिए दर-दर भटकने वाले पीड़ित परिजनों को वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवता संस्था के संस्थापक राजीव चौबे ने न्याय दिलाने में अहम् भूमिका निभाई जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देश पर सीपत पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया|
मृतिका शुकवारा बाई केंवट के पीड़ित परिवार ने बताया कि नवविवाहित बेटी की उसके ही दहेजलोभी पति ने जलाकर हत्या कर दी जिसकी शिकायत पुलिस के करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित परिजन 3से 4 बार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिलने और अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुचते जिसकी जानकारी कार्यालय में पदस्थ एक अन्य इंस्पेक्टर द्वारा आरोपी पक्ष के लोगो को देकर पीड़ित परिजनों को भगा देता था और यह भी कहा जाता कि आप मुझ से मिल लिए तो एसपी साहब से मिल लिए और जब परिजन बार बार एसपी कार्यालय पहुंचते तो इसकी जानकारी सीपत थाना प्रभारी नीलेश पांडे को भी दे देता जिससे परेशान हो परिजनों ने उक्त समस्या को कई मिडिया कर्मी से रोते बिलखते बताया|
क्षेत्र के पत्रकारों ने पीड़ित परिजनों को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर से मिलने कि सलाह दिए! यहां तक उक्त गंभीर मामले को लम्बे समय होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं किए जाने कि जानकारी होम मिनिस्टर कार्यालय तक मे एक सक्रिय पत्रकार एवं कोरोना कॉल मे जरुरत मंदो को प्रदेश हीं नहीं पुरे देश मे निशुल्क ईलाज करवाने वाले मानवता के राजीव चौबे ने दी गई जिसके बाद राजीव चौबे ने उक्त मामले को बिलासपुर, आईजी और एसपी के संज्ञान में लाया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने मामले को गंभीरता से जाँच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के निर्देश सीपत थाना प्रभारी दिए जिसके तुरंत बाद सीपत थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़कर जेल का रास्ता दिखाया|
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
