विरेन्द्र यादव की रिपोर्ट
30 सितंबर को रायपुर में होने वाले यादव समाज के महासम्मेलन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी के आज रायगढ़ के सत्यनारायण बाबा धाम से पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ हुआ यात्रा के रायगढ़ प्रभारी झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव का रायगढ़ यादव समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगनिक यादव ने कहा की एकता में ही विकास संभव है जो समाज संगठित रहता है वह विकास करता है यादव जनजागरण अभियान की विस्तृत जानकारी बताते हुए कहा कि
बस्तर संभाग के माँ दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर सभी जिलों में यादव जन-जागरण यात्रा 2024 अभियान का शुभारंभ किया गया।

इसी कड़ी में हमारे रायगढ़ जिले में भी दिनांक 22/09/24 को रायगढ़ जिला के यात्रा प्रभारी जगनीक यादव संचालक यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 30 सितंबर को रायपुर साइंस कालेज मैदान में आयोजित यादव महासम्मेलन व यादव महारैली व विशाल महासम्मेलन कार्यक्रम के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान किए तथा यादव समाज के हितों संबंधित मांग के बिंदुवार जानकारी देते हुए बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी यादव संगठन सभी वर्गों के 12 विभिन्न यादव संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के यादवों के विभिन्न विषयों को लेकर यादव समाज की एक जुटता अखंडता एवं मजबूती के लिए 30 सितंबर को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आम सभा करेंगे व 5 विषयों विषयों पर चर्चा कर निर्णय लेकर कलेक्टर रायपुर को सरकार के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।आम सभा के विचारणीय विषय 1 वनांचल क्षेत्र में निवासरत यादवों को वन अधिकारी पट्टा मिलना चाहिए 2. रावत जाति को भारत सरकार के केन्द्रीय सूची में शामिल करने पर चर्चा 3.बलौदाबाजार घटना में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के रिहाई पर चर्चा 4.छत्तीसगगढ़ शासन के गौसेवा आयोग सहित विभिन्न निगम मंडल आयोग में यादव समाज को जनसंख्या के हिसाब से सत्ता में भागीदारी पर चर्चा एवं सरकार द्वारा घोषित गौ अभ्यारण्य में विस्थापन से प्रभावित होने वाले यादव समाज के लोगों को विस्थापन में प्राथमिकता पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
