मस्तूरी – भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मस्तूरी मंडल युवा मोर्चा मंत्री पद के रूप में नितिश बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन में जिम्मेदारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है , उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ के खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
वहीं पुरे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास एवं उत्साहवर्धन का का माहौल है।
बंजारे जी लगातार राजनैतिक ,सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आगे रहे तथा अपने क्षेत्र के समस्याओं हमेशा समाधान करने में प्रयासरत रहे।नितिश बंजारे ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है | वे मंडल स्तर और युवाओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे | साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे |नितिश बंजारे की नियुक्ति को मस्तूरी मंडल में भाजपा के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समपर्ण की भावना और प्रबल होगी |
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
