मस्तूरी। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार मस्तूरी अनुभाग में नए एसडीएम की पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी के पद पर पदस्थ किया गया है।वर्तमान में जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ शिव कुमार कंवर को प्रशासनिक दृष्टि से मस्तूरी एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मस्तूरी में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवेश पैंकरा को अब संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिव कुमार कंवर को जिला कार्यालय बिलासपुर में सौंपे गए समस्त प्रभारों के साथ-साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।प्रशासनिक फेरबदल के बाद मस्तूरी क्षेत्र में राजस्व और प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को उम्मीद है कि नए एसडीएम के आने से क्षेत्र के लंबित मामलों और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
