मस्तुरी – विकासखण्ड मस्तुरी में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विकासखण्ड के सभी ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को फायलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा निर्धारित दवा का सेवन कर इस बीमारी व उससे होने वाली विकलांगता को रोकना है।
कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तुरी के मीटिंग हॉल में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से फायलेरिया की दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वयं दवा खाकर आमजन को सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्री दामोदर कांत (जिला पंचायत सदस्य), श्री विवेक त्रिपाठी (भाजपा मंडल अध्यक्ष मस्तुरी), डॉ. अनिल कुमार (खंड चिकित्सा अधिकारी), डॉ. महेन्द्र मधुकर (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. दीपक साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ), संतोष महिलांगे (बी.ई.टी.ओ.), भूपेंद्र देवांगन (बी.पी.एम.), संजय सिंह मधुकर (बी.ए.एम.), राधेश्याम सूर्यवंशी (बी.डी.एम.), विकास शुक्ला (फार्मासिस्ट), अभिलाषा सिंग (नर्सिंग इंचार्ज), कमल किशोर यादव (संकुल समन्वयक, शिक्षा विभाग), हीरालाल यादव (ब्लॉक समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने आम नागरिकों से अपील की कि वे फायलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करें और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि मस्तुरी क्षेत्र को फायलेरिया मुक्त बनाया जा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
