
मस्तुरी: मस्तुरी ब्लॉक में रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू और मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभारियों ने जयरामनगर, पचपेड़ी, लोहर्सी मंडलो में जनजागरण रैली अभियान में करोडो ग्रामीण मजदूरों के लिए काम की गारंटी है इसे कमजोर करने पर सीधा मनरेगा बचाने की इस लडाई में लोगो को जागरूक किया!अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित गस प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष भोलाराम साहू ने की! इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद पंचायत सदस्य देवेन्द्र कृष्णन, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, प्रदेश समन्वयक राहुल राय, जनपद विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन,मस्तुरी किसान व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुंटे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,जयरामनगर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा,पचपेड़ी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुर्रे, लोहर्सी मंडल अध्यक्ष रामगोपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, पूर्व एल्डरमैन नवीन अग्रवाल, पुर्व जोन अध्यक्ष रितुराज, मुख्यरूप से शामिल रहे!कांग्रेस नेताओं व मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभारियों और कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना के स्वरुप में किए जा रहे बदलावों का कडा विरोध किया! सबने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों का अर्थव्यवस्था का आधार है इसके मूल ढांचे के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, योजना का नाम और स्वरुप बदलकर इसे समाप्त करने कि प्रयास रही है जिससे ग्रामीण मजदूरों और किसानों के हितों को नुकसान होगा!
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए इसे गरीब मजदूरों के सम्मान की लडाई बताया, यदि सरकार ने अपने फैसले वापस नही लिए तो इस आंदोलन को आगे उग्ररूप में जारी रखा जाएगा!

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं बल्कि गांवों को पलायन से रोकने और गरीब मजदूरों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी है! केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज इस योजना को कमजोर किया जा रहा है! जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कहा कि यह लडाई रूकेगी नहीं हर पंचायत, हर गांव और हर मजदूर तक हमारी आवाज पहुंचेगी, कांग्रेस पार्टी संकल्प लेती है कि इस अन्याय के खिलाफ सडक से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी और मनरेगा को और मजबूत कर हर जरूरतमंद मजदूर परिवार को सम्मान जनक रोजगार सुनिश्चित करेगी! जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन ने संदेश दिया कि जब जब गरीबों मजदूरों के अधिकारों पर हमला होगा कांग्रेस चुप नही बैठेगी!
इस मनरेगा बचाओ संग्राम जनजागरण अभियान जयरामनगर मंडल के देवगांव, हिर्री, रिस्दा, पेंड्री, कोहरौदा, पचपेड़ी मंडल के केंवटाडीह टांगर, सुलौनी, भरारी, बेल्हा, लोडहाबोर, जलसो, कटहा, जुनवानी, लोहर्सी मंडल के गोडाडीह, विद्याडीह, बोहारडीह, सोडाडीह, केंवटाडीह भुतहा में किया गया!
आज इस जनजागरण अभियान में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता
शामिल रहे!

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
