सतनाम धर्म के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मुड़पार (खो.) में भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। जिसमें दोपहर 12बजे से लोक गायक गोरेलाल बर्मन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति आयोजित है।इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री तोखन साहू जी, (केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे।विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी विधानसभा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में माननीय श्री राजेश सूर्यवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत), माननीय श्रीमती सतकली बावरे (सदस्य, जिला पंचायत), माननीय श्री पृथ्वीपाल राय (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), डॉ. सरिता भारद्वाज (भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी), माननीय श्री धरम भार्गव जी (जिला सदस्य) की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि के आगमन एवं स्वागत से होगा, जिसके पश्चात पंथी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।इस अवसर पर परम पूज्य गुरु अमरदास बाबा, वीर, महान, राजगुरु गुरु बालकदास बाबा जी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।आयोजन में मंडल अध्यक्ष श्री विवेक त्रिपाठी (मस्तूरी), श्री रंजीत सिंह ठाकुर (मल्हार), श्रीमती सीमा साहू (लोहर्सी), श्री वीरेंद्र पटेल (जयरामनगर), श्री रवि बरगाह (देवरीखुर्द), श्री दीपक शर्मा (सिपट) सहित मस्तूरी विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
