मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 575 में आज धान खरीदी की विधिवत पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष धान खरीदी के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष धान खरीदी के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया है।धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
धान खरीदी का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। आज के इस कार्यक्रम में गोडाडीह सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जनकराम कौशिक, पूर्व जनपद सभापति अशोक दिनकर, गोड़ाडीह सरपंच बबलू लहरें, बोहारडीह सरपंच मनहरण बंजारे, भुरकुंडा सरपंच हेमलाल साहू, संस्था प्रबंधक कुंदन कुमार, लिपिक सचिन लहरे, कंप्यूटर ऑपरेटर कार्तिक केवट एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
