बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर द्वारा मंगलवार को पुलिसकर्मियों के अस्थायी तबादले का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केन्द्र में पदस्थ कई प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थानों पर अस्थायी तौर पर पदस्थ किया गया है।इस आदेश में कुल 40 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण शामिल है।

इनमें सउनि धनेश साहू को थाना यातायात से रक्षित केन्द्र, प्र.आर. सौखी लाल वर्मा को जिला अभियोजन कार्यालय से थाना अजाक, प्र.आर. चन्द्रभान सिंह को रक्षित केन्द्र से पुसकै सिम्स, तथा प्र.आर. राजकुमार साय को थाना कोटा से थाना सिरगिट्टी पदस्थ किया गया है।इसी तरह, आरक्षक वर्ग में भी कई बदलाव किए गए हैं। आर. रमाकांत, ललित दुबे, मंगलूराम बंजारे, सौरभ चौबे को रक्षित केन्द्र से थाना यातायात भेजा गया है। वहीं आर. मुस्कान दुबे को थाना अजाक से थाना यातायात, आर. चंदन मनिकपुरी को थाना कोनी से थाना कोटा तथा आर. मुकेश सूर्यवंशी को थाना कोटा से थाना कोनी स्थानांतरित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
