एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
एनटीपीसी सीपत में 27 अक्टूबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय तथा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री सुरोजीत सिन्हा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

सप्ताह के दौरान सतर्कता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता तथा बच्चों में सतर्कता एवं ईमानदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल भारती स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वाल पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
एनटीपीसी सीपत में यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जनहित के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास के रूप में मनाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
