ग्राम बूढ़ीखार में संचालित उज्ज्वल भविष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर आज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है।जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से यह कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है। केंद्र के शिक्षक अमित कुमार कैवर्त अपनी उत्कृष्ट शिक्षण शैली, सरल भाषा और समर्पण के लिए विशेष रूप से सराहे जा रहे हैं।उनकी शानदार कक्षाओं से विद्यार्थियों में गणित और अंग्रेज़ी विषय के प्रति नई रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है।ग्रामीण अभिभावकों ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर की बदौलत अब गाँव के बच्चे भी अपने सपनों को साकार करने की राह पर हैं।जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा — “गाँव के हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना हमारा संकल्प है, और ऐसे समर्पित शिक्षकों के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
