जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में जिला मंत्री राजकुमार साहू के नेतृत्व में मल्हार मण्डल के नगर पंचायत मल्हार मे पं. दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गयी l कार्यक्रम का शुभारम्भ पं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की जयकारों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकुमार साहू ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है एकात्म मानवतावाद तथा अंत्योदय के प्रणेता रहे पंडित जी ने हमें अन्तिम व्यक्ति की सुध लेने की प्रेरणा दी है पंडित जी महान विचारक के साथ साथ कुशल संगठनकर्ता थे जिनके दुरदर्शी सोच का परिणाम ये है कि उनके द्वारा लगाया गया छोटा सा पौधा आज विशाल वटवृक्ष बनकर भारत का वैभव बढ़ा रहा है l कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार वर्मा और आभार मंडल महामंत्री रोहित कश्यप के द्वारा किया गया
इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त धर्मेन्द्र सिंह झंडीराम साहू बलराम यादव पार्षद आशुतोष वर्मा मिलु कैवर्त मिथुन रामखिलावन यादव राकेश पटेल नरेन्द्र साहू बिट्टू साहू विमल कांत सहित सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेl
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
