मस्तूरी । पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पताईडीह के शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, क्षेत्र के युवा व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पाटले ने अपने जन्म दिवस के अवसर को खास बनाते हुए जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते मोंजे बांटे। और बच्चों सहित उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ध्यान रखना है।पंकज पाटले विगत तीन सालों से अपने जन्म दिवस के उपलक्ष पर स्कूलों में जाकर ज़रुरतमंद बच्चों का सहयोग करते हैं और उनका उद्देश्य है की बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखा जाए, शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास पर भी ध्यान केंद्रित हो।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जूते मोंजें बांटे गए और उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्राचार्य ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्कूल में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों को विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके,स्कूल प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए निरंतर काम करता रहेगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
