मस्तूरी। ग्राम पंचायत हरदाडीह का उचित मूल्य की दुकान का संचालन सखी जय सुमिरन माँ महिला स्व सहायता समूह हरदाडीह के द्वारा किया जा रहा है, शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भवन होने के बावजूद , वहां के सेल्समेन के द्वारा उचित मूल्य की दुकान को अपनी निजी मकान पर संचालित किया जा रहा है, इस सम्बंध मे उक्त समिति व सेल्समेन को ग्राम पंचायत हरदाडीह द्वारा जुलाई 2025 में सूचना भी दिया गया था, कि राशन का वितरण शासन द्वारा निर्मित उचित मूल्य की दुकान पर करें। परन्तु सेल्समेन द्वारा ग्राम पंचायत हरदाडीह की सूचना को नजरअंदाज करते हुए मनमानी तरीके से राशन का वितरण अपने निजी मकान मे करता है। और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि माह अगस्त 2025 का शक्कर कई उपभोक्ताओं को वितरण भी नही किया है। तथा राशन वितरण के दौरान कई उपभोक्ताओ से दुर्व्यवहार व वाद विवाद करता है। सेल्समेन की इस प्रकार की कृत्यों से परेशान ग्राम पंचायत हरदाडीह के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एसडीएम को पुनः ज्ञापन सौपा है।और मस्तूरी एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि सखी जय सुमिरन माँ महिला स्व सहायता समूह हरदाडीह व सेल्समेन की कृत्यों से मुक्ति दिलाते हुए उचित मूल्य की दुकान हरदाडीह का प्रभार हरदाडीह के अन्य स्व सहायता समूह को देने की मांग की है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
