मस्तूरी।नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगराता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देवी की आराधना, भजन-कीर्तन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आनंद प्रदान किया जाएगा।यह कार्यक्रम दिनांक 28सितम्बर दिन रविवार को समय:शाम 8बजे से स्थान मां कर्मा स्टेडियम खैरा, जयरामनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- दिलीप लहरिया (विधायक मस्तूरी) रहेंगे ठा. नितेश सिंह(उपाध्यक्ष जनपंद पंचायत मस्तूरी) करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू पंडित (सभापति जनपंद पंचायत मस्तूरी )देवेन्द्र कृष्णन (जनपद पंचायत सदस्य )भोलाराम साहू (ब्लॉक समन्यव कांग्रेस कमेटी मस्तूरी )दामोदर कांत (जिला पंचायत सदस्य ) एवं आमंत्रित अतिथिगण में धरम भार्गव, दयाशंकर राठौर देवेन्द्र शर्मा, बालमुकुंद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजक- तुलाराम शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार चंद्राकर, सोनू भार्गव, राजू पंडित, मोनू भार्गव एवं समस्त स्टार ग्रुप खैरा, जयरामनगर कर रहे हैं।कार्यक्रम में देवी की आराधना और पूजा-अर्चना के साथ,भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम, की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्रि की महिमा का प्रदर्शन,भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। जिसमें
सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को जगराता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
