गांव में गूँजा वंदे मातरम् — बूढ़ी खार विद्यालय में सम्मानित हुए होनहार छात्र व प्राचार्य
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ी खार में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे एवं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य काशी राम रजक के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच दीपक लहरें, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, रामकुमार साहू, भरत थवाईत, दीपक गुप्ता, बालमुकुंद दास वैष्णव, पूर्व सरपंच गोमती भैना, बूढ़ी खार आवास मित्र शीत सोनी, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक परमेश्वर केवट, सत्कली बावरे के सुपुत्र सत्यजीत बावरे, योगेश मिरि एवं क्रांति सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं, 10वीं एवं 8वीं के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित किए। साथ ही शाला विकास समिति के सभी पदाधिकारियों एवं विशेष रूप से प्राचार्य काशी राम रजक को सम्मानित किया गया, जो शिक्षा और संसाधनों के लिए हमेशा गांव में सक्रिय रहते हैं।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में ज्वाला बंजारे ने कहा—
“काशी राम रजक जैसे प्राचार्य, जिन्होंने शिक्षा और संसाधनों के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन गांव को समर्पित कर दिया है, उनके लिए जितने भी तारीफ़ के पुल बांधे जाएं, कम हैं। ऐसे शिक्षक न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते हैं, बल्कि पूरे गांव की सोच और दिशा बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। आज बूढ़ी खार का यह सम्मान समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब शिक्षा और समर्पण साथ चलते हैं, तो विकास अपने आप रास्ता ढूंढ लेता है।”

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रसाद वितरण किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
