मस्तूरी। सांदीपनी एकेडमी में नेशनल लाइब्रेरियन डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की और डॉ एसआर रंगनाथन के तस्वीर के समक्ष पूजा के साथ किया गया, तत्पश्चात उपस्थित सम्माननीय अतिथिगण विभिन्न विभागों के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारियों का पौधा के गमले को भेंट स्वरूप देकर स्वागत किया गया।
नेशनल लाइब्रेरियन डे के उपलक्ष्य बिते गुरुवार में रखे गए लाइब्रेरी क्विज कांटेस्ट का आयोजन विद्यार्थियों के लिए किया गया था जिस के विजेताओं को प्रमाण पत्र कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के हाथों से बांटे गए। ग्रंथपाल सोनाली दास ने एस आर रंगनाथन के जीवन पर और उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही विद्यार्थियों ने भी पुस्तकालय की महत्व और पुस्तकालय से संबंधित बातों को मंच पर आकर रखा। मंच का संचालन ग्रंथपाल सोनाली दास द्वारा संपन्न कराया गया। अंत में ग्रंथपाल सोनाली दास द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। नेशनल लाइब्रेरी डे कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे सर प्रार्चाय डॉ रीता सिंह मैडम एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर श्री रामखिलावन साहू के सहयोग से किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राचार्य, सम्मानित अतिथि के तौर पर डॉ पी महेंद्र बर्मन (प्रिंसिपल नर्सिंग), श्रीमती आर. सैकाथिर सेल्वी (वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग ), श्री सुनील प्रजापति (आईटीआई प्रिंसिपल), श्री देबोज्योति मुखर्जी (एसपीएस प्रिंसिपल, श्री संजीव साहू (स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर),श्री रितेश सिंह(एड इंडिया बिलासपुर कोऑर्डिनेटर), श्री सीताराम सोनी(अकाउंटेंट) एवं शिक्षकगण डॉ दीप्ति सिंह राठौड़, डॉ ताराचंद तिवारी, श्री मुकेश खुटले, श्री सुचित्रा डे, श्रीमती सुधा गोयल, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल, श्री रविंद्र कारके एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकगणों और विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग रहा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
