छत्तीसगढ़ प्रदेश; 16 अगस्त 2024: अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा स्थित अपनी सभी इकाईयों में बड़े ही उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। देश की आजादी के 78वें वर्ष के अवसर पर अदाणी समूह द्वारा गुरुवार को अपने सभी संयंत्रों में एक बड़े समारोह का आयोजन किया गया। अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ मे ताप और नवीनतम बिजली के संयंत्र और संचरण, सीमेंट फैक्ट्री और राज्य सरकारों की कोयला खदान के संचालन के कान्ट्रैक्ट मे निवेश कर छत्तीसगढ़ मे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए है। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में अदाणी समूह के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सभी सहायक कर्मचारी भी शामिल हुए। यहां इन सभी इकाइयों के स्थानीय प्रमुखों ने तिरंगा झण्डा फहराकर अपने देशभक्ति के परचम को लहराया।

अदाणी नैचुरल रिसोर्सेस की प्रदेश के सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में स्थित राजस्थान सरकार की परसा ईस्ट केते बासेन परियोजना के चीफ ऑफ क्लस्टर मनोज कुमार शाही ने खदान कार्यालय में तिरंगा झण्डा फहराया और मौजूद अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 21 सुरक्षा गार्डों को उनके पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करने के लिए पुरस्कृत किया। वहीं, अदाणी विद्या मंदिर में भी स्वाधीनता दिवस के मौके पर स्कूल के एक हजार से ज्यादा छात्रों का उत्साह देखने योग्य रहा। अदाणी विद्या मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नाट्यों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया जिन्हे कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रायगढ़ जिले मे स्थित छत्तीसगढ़ सरकार की गारे पेल्मा -2 और 3 के चीफ ऑफ क्लस्टर मुकेश कुमार ने तिरंगा झण्डा फहराया और अनुकरणीय कार्यों के लिए लोगों को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रदेश के रायपुर और रायगढ़ जिले में अदाणी पॉवर लिमिटेड के स्टेशन प्रमुख क्रमशः श्रीकांत वैद्य और समीर कुमार मित्रा ने तिरंगा झण्डा फहराया। इस दौरान समारोह में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में सिक्युरिटी की टीम को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।

बलौदाबाजार- भाटापारा, दुर्ग तथा बिलासपुर जिले में अदाणी सीमेंट के संयंत्रों में क्रमशः ग्राम रावान स्थित अंबुजा सीमेंट में मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू, एसीसी सीमेंट प्लांट जामुल में प्लांट प्रमुख सुदीप्तो मोण्डल और ग्राम चिल्हाटी में खदान प्रबंधक पिनाक पानी पांडे ने तिरंगा झण्डा फहराया और 78वें स्वाधीनता दिवस में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों और सिक्युरिटी टीम को पुरस्कृत किया।

अदाणी समूह द्वारा अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश के उपरोक्त जिलों में सामुदायिक सरोकारों के तहत गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका संवर्धन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। जिनमें चलित मेडिकल वाहन द्वारा गांवों में ही गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही शिक्षा और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से किया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
