मस्तूरी । ग्राम टिकारी की गर्भवती ने बीच रास्ते में बच्चे को जन्म दिया, डायल 112 में अपनी ड्यूटी कर रहे आरक्षक और चालक की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, रविवार को दोपहर में टिकारी निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। गांव की मितानिन व महिला के परिजन डायल 112 वाहन मे बैठकर प्रसव के लिए अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने स्वस्थ बच्चे (लड़का) को जन्म दिया। डायल 112 के आरक्षक दिनेश निराला,और चालक विनय कुमार ने मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता एवं नवजात को भर्ती कराया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने टिम 112को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
