संजु नामदेव की रिपोर्ट बिलासपुर।पॉवरलिफ्टिंग इंडिया एसोसियेशन के तत्वाधान में वन चेतना भवन सकरी (बिलासपुर) में आयोजित 25वा राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लगातार 3बार के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके अभिनय डहरिया को इस बार चोट के कारण कास्य पदक से संतुष्ट करना पड़ा! पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक लिफ्ट होने के बाद Warm-up के दौरान उनके हाथों में मोच आ गया जिनके कारण बाद में उनके दोनों लिफ्ट फेल हो गए और उन्हें कांस्य पदक से संतुष्ट करना पड़ा! आपको बता दें कि अभिनय डहरिया दिव्यांग होते हुए भी कभी हिम्मत नहीं हारा ओ सामान्य मैन केटेगिरी के साथ ओपन बैंच प्रेस के मैदान में उतर कर पदक प्राप्त किया! अभिनय डहरिया के कोच अरुण कुमार गोयल है जो गोयल पॉवर जिम मस्तूरी के ऑनर भी है उन्ही के मार्गदर्शन में पावरलिफ्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा! गोयल को वो अपने खेल गुरु मानते हैं क्योंकि वे एक अच्छे व्यक्ति ओर मददगार मित्र भी है!अभिनय डहरिया वर्तमान में नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में प्राणिशास्त्र विषय पर अपनी सेवा दे रहे हैं! वे एक अच्छे खिलाड़ी के साथ – साथ एक अच्छे प्राध्यापक (शिक्षक) भी है! वे कई स्कूलों और कोचिंग संस्थानो में निः शुल्क सेवा दे चुके हैं उनके मिलनसार और सरल स्वभाव के वजह से समाज में उनका एक अलग पहचान है! लोग उन्हें अपने प्रेणाश्रोत भी मानते हैं!

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
