संजु नामदेव की रिपोर्ट
बिलासपुर - सुदर्शन सामुदायिक भवन बिलासपुर में छग पेंशनर कल्याण संघ बिलासपुर शाखा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम हर्षौल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। नगाड़े की थाप में होली गीतों ने समा बांध दिया,वही सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली एवं रंगपंचमी का शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बिलासपुर पेंशनर संघ के अध्यक्ष जे.पी. शुक्ला,कार्यकारी अध्यक्ष डी.आर.अवस्थी,सचिव चेतन थवाईत,पूर्व प्रांताध्यक्ष आर.पी.शर्मा,के. एस.ठाकुर,उप प्रांताध्यक्ष आर. एन. राजपूत,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मिश्रा ,बिल्हा अध्यक्ष मिश्रा जी, महामंत्री छाया करडेकर,शिवकुमार शर्मा, अकतराम सिन्हा,मस्तूरी तहसील अध्यक्ष शेषनारायण गुप्ता,संरक्षक विजय कुमार पाण्डेय, गोवर्धन प्रसाद सोनी, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे। फाग गीत "रंग खेलथे गुलाल,दे दे बुलौवा राधे को" आदि गीतों ने पेंशनरों में उमंग भर दिया। पी. एस.गौतम,आर. एस. मिश्रा आदि के साथ पेंशनर संघ के सदस्य गण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
