संजु नामदेव की रिपोर्ट
मस्तूरी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन प्रांतीय टीम के निर्देशानुशार, ज़िला अध्यक्ष एवं टीम द्वारा मस्तूरी को संगठनीय गतिविधि मे सक्रिय करने एवं एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक,शिक्षक एवं व्याख्याता (एल बी ) के साथियों के हितो की रक्षा करने एवं प्रांतीय एवं ज़िला टीम के द्वारा ज़ारी समस्त एल बी संवर्ग के हितो के लिये जारी निर्देश से अवगत कराने और पूर्ण लाभ दिलाने श्री राहुल देव भारद्वाज को ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी के पद पर नियुक्त किया गया और उन्हें प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बेनर्जी,मस्तूरी प्रभारी सुदर्शन साहू एवं ज़िला टीम द्वारा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया और साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भारद्वाज जी को निर्देशित किया गया की वे जल्द मस्तूरी मे सहायक शिक्षक,शिक्षक, व्याख्याता (एल.बी.संवर्ग,समग्र शिक्षक) साथियों की बैठक लेकर ज़िला एवं प्रान्तीय टीम की उपस्थिति में संगठन का विस्तार करेंगे और मस्तूरी संगठन को मजबूत करेंगे और संगठन निर्देशों का पालन करेंगे!नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को प्रांतीय टीम एवं ज़िला टीम द्वारा शुभकामनायें बधाई दी गई !

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
