मस्तूरी । ग्राम बकरकूदा में शारदा स्व सहायता समूह के तत्वाधान में शुद्ध शीतल प्याऊ घर का उद्घाटन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे रहे , प्याऊ घर का उद्घाटन फीता काट कर शुभारंभ किया गया , उन्होंने अपने संबोधन में कहां कि यह नेक काम है और यह पहल हर गांव के मुख्य मार्गों में होना चाहिए , प्यासे को पानी पिलाने से बहुत ही पुण्य के काम होता है। इसमें राहगीरों को बहुत लाभ मिलेगा और यह नेक पहल है इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच काजल जितेंद्र भास्कर,एवं संचालक दिलीप भार्गव ,स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती दरस बाई , उपाध्यक्ष अनीता यादव पंचगण निखिल पाटले,किशोर रात्रें, रामेश्वर जोशी, भंवर यादव, छत्ते यादव,एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
