मुलमुला:- राज्य सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय हाई स्कूल मुलमुला की छात्राएं लाभान्वित हुई। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी, अध्यक्षता संतोषी सिंह, विशिष्ठ अतिथि धीरेन्द्र योगी जिला संयोजक भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, विश्वनाथ प्रताप यादव, महामंत्री भाजपा मंडल मुलमुला, रामलाल कश्यप महामंत्री भाजपा मंडल मुलमुला, गंगाराम टण्डन अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा पामगढ़, उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि चंद्रकांत तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की सरस्वती साइकिल योजना एक महत्वकांक्षी योजना है, इस योजना का उद्देश्य है छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान कराना। ताकि उन्हें किसी भी तरीके की कोई परेशानी न हो. और जिससे वे पूरी तरह अपना मन व ध्यान पढ़ाई में लगा सकें और स्कूल की दूरी वजह से उनकी पढ़ाई न छूट सके. साइकिल मिलने पर छात्राओं ने खुशी जताई और बताया कि उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी मदद मिलेगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही कलेक्टर जांजगीर -चांपा द्वारा संचालित उत्कृष्ट जांजगीर-चाम्पा के तहत मासिक परीक्षा परिणाम जुलाई माह के साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा परिणाम में अधिक अंक पाने वाले कक्षा दसवीं के 5 विद्यार्थियों को अतिथियों ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत छात्राओं ने भेजी राखी मिट्टी व पत्र
शासकीय हाई स्कूल मुलमुला के छात्राओं ने ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के लिए राखी व गांव की थोड़ी सी मिट्टी (सैनिकों के तिलक के लिए) और सैनिकों के लिए पत्र भेजा। स्कूल के प्राचार्य विमलेश पाण्डेय ने बताया कि रक्षा बंधन का त्यौहार आ रहा है, लिहाजा देश की सीमाओं पर कभी झुलसती गर्मी तो कभी कड़कती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे दिन-रात हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिक भारत माँ के सपूत हमारे भाई से भी बढ़कर है। छुट्टी नहीं मिल पाने की वजह से बहुत से सैनिक रक्षाबंधन में अपने घर नहीं जा पाते हैं, रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाइयां सुनी न रह जाए, इसकों ध्यान में रखते हुए उनको राखी भेज कर उनके कर्तव्यों को नमन करते हुए शिक्षक के साथ बच्चों को काफी प्रसन्नता हो रही है।कार्यकम का सफल आयोजन स्कूल के प्राचार्य श्री विमलेश पाण्डेय ने किया, मंच संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. ज्योति सक्सेना ने किया, स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शैल शर्मा, श्रीमती नीरजा सिंह व्याख्याता एवं व्याख्याता दिनेश कुमार बंजारे इस बीच उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
