मस्तूरी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत जैतपुर बेटरी से अलका कश्यप ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, अलका कश्यप ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत जैतपुर की जनता की जीत है।इस चुनाव में कई प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें कई गांव के दिग्गज भी शामिल थे। लेकिन सभी को हराकर अलका कश्यप ने जीत हासिल की।

अलका कश्यप गांव के विकास को देंगे प्राथमिकता,अपनी जीत का श्रेय ग्रामवासियों को दिया और कहा कि जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा,ग्राम पंचायत को सुंदर और विकसित बनाने,युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने,गांववासियों की समस्याओं का समाधान कराने, जैसे प्रमुख वादों को पुरा करने की बात कही ,
जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कार्यों से ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत में बदलने की दिशा में प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
