मस्तूरी।विकास खण्ड अन्तर्गत क्षेत्र क्रमांक 14 ग्राम रिस्दा में स्थित मतदान केन्द्रों में जनपद सदस्य निर्वाचन कार्य में हुये मतगणना का पुर्नमतगणना कराने प्रत्याशी राजकुमारी सुभाष कुर्रे ने रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन दिया है,दिनांक 17.02.2025 को मतदान हुआ था वहां 05 मतदान केन्द्र बनाया गया था,उक्त पांचो मतदान केन्द्रों में वे जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 में जनपद सदस्य का अभ्यर्थी रही है। उक्त तिथि को मतगणना के समय विवाद होने की जानकारी एवं मतगणना प्रभावित करने संबंधी शिकायतें अभ्यर्थी को प्राप्त हुई है ,तथा मतगणना की जानकारी प्रदान पूर्ण रूप से नहीं दी गई है। जिससे यह पता नहीं होता है कि किस अभ्यर्थी को कितना मत प्राप्त हुआ है। इन सभी कारणों से उन्हें मतगणना में त्रुटि होने की संभावना महसुस हो रही है साथ ही अन्य अभ्यर्थी द्वारा मतगणना कार्य में प्रभावित किऐ जाने की आरोप लगाते हुए ग्राम रिस्दा में बनाये गये उक्त 05 मतदान केन्द्रों का जनपद सदस्य पद का पुनर्मतगणना कराना चाहती है जिसके लिए वह रिटर्निंग ऑफिसर से पुर्नमतगणना कराने आवेदन दिया है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
