बिलासपुर।ऐतिहासिक नगरी कहे जाने वाले नगर पंचायत मल्हार में महाशिवरात्रि पर्व में 15 दिवसीय मेला का आयोजन होता है जिसमें दूर दूर से कांवरिया एवं श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ पातालेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचते है परंतु नगरीय प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त नहीं होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वार्ड नंबर 5 में सड़क पर नाली का पानी बह रहा है, जिसे कोई ध्यान नहीं दे रहे है कई बार नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी देख कर गुजर जा रहे है लेकिन सड़क पर बह रहे पानी का निकासी के लिए जिम्मेदारी नहीं दिखा पा रहे है मुख्य सड़क पर नाली का पानी बहने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मेला में पहुंचने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसके बावजूद अब तक इस ओर कोई ध्यान प्रशासनिक स्तर पर नहीं दिया जा रहा है। सड़के अंधेरों में तब्दील है सड़कों में लगे स्ट्रीट लाइट खराब हो गए हैं, सफाई की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
