बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत सदस्यों हेतु प्रथम चरण में मस्तूरी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 में 17 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में की गई। सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनीष साहू एवं श्रीमती शिवानी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से राजेन्द्र धीवर ने 11103 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नंदनी पवन साहू पर 2278 वोटो से जीत दर्ज की, इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 11 से अरूना चन्द्रप्रकाश सूर्या ने 12946 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजली राजू सूर्यवंशी को 5588 वोटो से हराया। क्षेत्र क्रमांक 12 में दामोदर कांत ने 6664 मत प्राप्त कर एस कुमार मनहर से 899 वोटो की बढ़त प्राप्त की। क्षेत्र क्रमांक 13 से सतकली बावरे ने 9580 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी भगवती सुरेश खटकर को 1788 वोटो से हराया। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती राधा खिलावन पटेल ने 15916 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सोनल मयंक साहू से 7295 वोटो से जीत दर्ज की। जिला पंचायत सदस्य के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
