मस्तूरी ।के समीपस्थ ग्राम पंचायत किरारी में भू-फोड महादेव के प्रांगण स्थल में 27 जनवरी से मेला का आयोजन किया जाऐगा। इसकी तैयारी में मेला समिति जुटी हुई है। मेला समिति के संरक्षक तामेष सिंह एवं ग्राम पंचायत किरारी के उपसरपंच राहुल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी से किरारी मेले का आयोजन किया जाना है। इस बार भक्तों के लिए लटेश्वरनाथ महादेव के द्वार 27 जनवरी को खुले मिलेंगे। पंचायती चुनावी वर्ष के कारण इस वर्ष मेले में भारी भीड़ रहने की संभावनाएं हैं। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले, मौत का कुंआ, टाकीज, हवाई झूला, जादूगर के साथ-साथ खिलौने, मिठाईयों की दुकानें, कपड़ेे की दुकान, बर्तन की दुकान से लेकर कई प्रकार की जरूरतों की सामानों और दुकानों से किरारी मेला परिसर पूरी तरह से सजने को तैयार हैं। भोलेनाथ के दर्शन करने दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था गहरी
किरारी में स्थित लटेश्वरनाथ मंदिर की ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मात्र से सभी प्रकार से रोगों एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति के साथ तकलीफों से मुक्ति मिलती है। मेला माघ के तेरस के से शुरुआत होकर बसंत पंचमी तक चलेगी। एक सप्ताह के मेले में दूर दूर से लोग जुटते हैं। लटिया तालाब के बीचोबीच विशालकाय भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित है जो दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। आयोजन समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ के निकट पहुंचने के लिए तालाब में छोटे नाव की व्यवस्था की गई है जिससे आसानी से तालाब के बीच भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर लाभ प्राप्त करते हैं।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
