मस्तुरी – मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी (पंधी) मे मितानिन सम्मान सामारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र मे दीपप्रज्वलित व माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सरपंच प्रतिनिधि दयाराम सुर्यवंशी पंच श्रीमती सुशीला राठौर सीता मिश्रा हेमा वस्त्रकार के द्वारा ग्राम में मितानिन बहनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ता के प्रयास से स्वास्थ्य मे कईं प्रकार के सुधार हुए हैं जिसमें नवजात शिशु के स्तनपान, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टी.बी.,मलेरिया, कुष्ठ, निमोनिया, दस्त ,बी.पी.शुगर, आदि बिमारियों की गांव स्तर पर पहचान और इलाज में सहयोग कर रही हैं महिलाओं की अधिकार सामाजिक विषयों में भी मितानिन कार्य कर रही है कहते हुए सभी अतिथियो ने मितानिनो की कार्य का सराहना करते हुए मितानिन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रीफल साड़ी देकर सम्मानित किया गया मितानिन ईश्वरी रात्रे,लक्ष्मीन लास्कर ,कनकलता, पार्वती लास्कर, लक्ष्मीन अनंत, मीना लास्कर, गौरी यादव मितानिन प्रशिक्षिका ,सुश्री लक्ष्मी पाटिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुश्री सुशीला दीवान, चितरेखा ,सुखबाई आगंनबाडी कार्यकर्ता हीरालाल यादव ब्लाक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में राजेन्द्र मिश्रा, अजय वस्त्रकार, ममता वस्त्रकार, मनोज राठौर महिला समूहों के अध्यक्ष सचिव ग्राम के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश पटेल एवं आभार व्यक्त विनोद साहू रोजगार सहायक के द्वारा किया गया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
