मस्तूरी एसडीएम को जनपद सभापति ने बंद कराने सौप था ज्ञापन एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान…
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा में विगत एक हफ्ते से रात दिन बंधवा तलाब में मिट्टी की अवैध खोदाई चल रही थी, मस्तूरी जनपद पंचायत के सभापति दामोदर कांत ने मामले को संज्ञान में लेकर मस्तूरी एस डी एम को ज्ञापन सौंपा और तत्काल अवैध खनन को रोक लगाने व भारी वाहनों के चलने से स्कूली बच्चें सहीत ग्रामीण व नजदीक में गृह निर्माण मंडल के कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,इन सभी समस्याओं को मस्तूरी एसडीएम को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा था, मस्तूरी एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया, बुधवार को मौके पर जब खनिज विभाग के अधिकारी अवैध मिट्टी खनन कर रहे जगह पर पहुंचे तो खनन कर रहे भू माफिया गाड़ीयों को लेकर भाग निकले।

जहां अवैध खनन कर गाड़ी निकाल रहे वहां दो-दो स्कूल है संचालित कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना।
भू-माफिया जिस जगह से अवैध खनन कर धड़ल्ले से बड़े-बड़े वाहनों को निकाल रहे हैं वहां पर डीएवी पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है लगभग दो हजार की संख्या में छात्र-छात्राएं सहित लोगों का आवागमन उसी रास्ते से होता है, दिन रात वाहनों के चलने से सड़क जर्जर के साथ-साथ धूल से भर गया है ओवरलोड मिट्टी से भारी वाहनों के चलने से धूल की गुब्बारे उड़ाने लगते हैं स्कूली बच्चों के कपड़े खराब के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी प्रभाव पढ़ने लगा था।

मिट्टी सप्लाई करने के लिए वाहनों के लिए सड़क बनाया है जिसमें कॉलोनी का पाइपलाइन हो गया जाम,अब कॉलोनी वासी भी है परेशान।
अवैध खनन कर रहें स्थान से कुछ ही दूर पर गृह निर्माण मंडल कॉलोनी बना हुआ है जहां शासकीय कर्मचारी अधिकारी निवासरत रहते हैं और राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग के 50 से अधिक शासकीय कर्मचारी के परिवार वहां निवासरत रहते हैं उनके उपयोग किए हुए गन्दे पानी जिस नाली से होकर निकलती है उसी नाली को भूमाफियाओं के द्वारा अपने वाहनों के आवागमन करने के लिए सड़क बनाने के नाम पर बंद कर दिया गया है, जिसके कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है और कॉलोनी में गंदे पानी का जामावणा होने लगा है, अब आलम यह है कि कॉलोनी वाशी आए दिन गंदी बदबू और मच्छरों से परेशान हो रहे हैं उनके भी स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी हुई है।

वही मौके पर खनिज अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे खनिज विभाग स्पेक्टर योगेश वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया की खनन क्षेत्र का लम्बाई 85एवं चौड़ाई75 व गहराई 9.5मिटर का खोदाई किया है उसका नपाई कर पंचनामा तैयार कर खनन करने और कराने वाले के उपर राल्टी फिस जमा कराने एवं पेनाल्टी लगाने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
