अदाणी फाउंडेशन द्वारा पुलिस आर्मी प्रशिक्षण की शुभारम्भ किए पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा केंदीय एवं राज्य सुरक्षा बल की भर्ती हेतु प्रशिक्षण के लिए ग्राम लोहार्सी में शुभारम्भ किए |

जिसमे मुख्य अतिथि श्री राजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक (IPS), विशिष्ट अतिथि श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,श्रीमति राजेश्वरी रंजीत भानु सरपंच लोहार्सी,श्री सुनील तिवारी जनपद सदस्य प्रतिनिधि ,श्री संजय गुप्ता महाप्रबंधक अदाणी ,श्री पी पी पांडे माइंस हेड एसीसी , उद्धघाटन समरोह में अतिथियों द्वारा दीपांप्रजावलित कर मैदान का फीता काट कर उद्धघाटन किया एवं युवाओं को झंडा दिखा कर भौतिक प्रशिक्षण की शुरुआत किये जिसमे 80-90 युवाओं द्वारा दौड़ किया गया |उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह केंद्र सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे| युवाओं को नशा से मुफ्त होने के लिए प्रेरित किये |
एसीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाना है। इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने भी शिरकत की और इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। यह केंद्र जल्द ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मेज़बानी करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सकेगा।कैप्टन मुकेश लखा (प्रमुख देव सस्कृति स्कूल चिल्हाटी) ने युवाओं को भौतिक एवं लिखित परीक्षा के अच्छे अच्छे सुझाव दिए | कार्यक्रम का संचालक सुजीत साहू CSR मैनेजर द्वारा किया गया |
श्री राजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक (IPS), श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अदाणी कौशल विकास केंद्र पचपेड़ी की निरीक्षण किये |


इस कर्यक्रम में श्री तारा चंद रात्रे सरपंच बोहरडीह,श्री जगदीश्वर यादव सरपंच गोड़ाडीह, श्री द्वारिका साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कॉमेटी , मालगुजार , महिला संगठन के अध्यक्ष, श्री विहान साहू SMC अध्यक्ष, महिला समूह , युवाओं एवं ग्रामवासी शामिल हुए |
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
