सन्नी यादव की रिपोर्ट
बिलासपुर -छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के युवाओं ने बड़े बुजुर्गो तथा पदाधिकारीगण के मार्गदर्शन में ऑनलाइन बारकोड की शुरुआत की है, इस स्कीम के तहत समाज में किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से चंदनपान के रूप में बारकोड के माध्यम से राशि एकत्र कर शोकाकुल परिवार को दशगात्र कार्यक्रम के दिन सौंपने का निर्णय लिया है। उक्त बारकोड स्कीम में विगत कुछ माहों से छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के आम नागरिकों, पदाधिकारीगणों एवं बड़े बुजुर्गो तथा युवाओं द्वारा यथा शक्ति 10,20,50,100,500 रूपये की राशि एकत्रित की जाती है तथा मृतक के परिवारजनों को दशगात्र कार्यक्रम के दिन सौंपी जाती है।

उक्त बारकोड स्कीम से अब तक 1 लाख रूपये से भी अधिक की राशि एकत्र कर शोकाकुल परिवार को सौंपा जा चुका है। बारकोड स्कीम में प्रमुख रूप से दिलचंद यादव धरदेई, संतोष यादव बिलासपुर, सन्नी यादव कोनारगढ, रमेश यादव कोरबा, विक्की यादव बिलासपुर, अश्वनी यादव अमोरा कार्य कर रहे हैं तथा उपरोक्त बारकोड स्कीम के अंतर्गत जोधन यादव जी, एन.आर. यादव जी, रविशंकर यादव राजेंद्र यादव जी,मनोज यादव (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), सीताराम यादव (प्रदेश अध्यक्ष),सुनील यादव, रोहित यादव,राजकुमार यादव , पुनाऊ राम यादव ,कृष्ण लाल यादव जी, भरत यादव, रामकुमार यादव, नानू यादव, शरद यादव, धनीराम यादव जी ,हरप्रसाद यादव जी, छबलू यादव संतन यादव,राकेश यादव,राजू यादव जी, अशोक यादव,लक्ष्मी नारायण यादव,गोवर्धन यादव, मुकेश यादव ,लक्ष्मण यादव तथा अन्य सभी छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के
बहुत ही सुंदर सराहनीय प्रयास हमारे अठोरिया यादव समाज केंद्र पामगढ़ के द्वारा ऐसे ही यादव समाज के अन्य वर्गो को भी मृत आत्मा के श्रद्धांजलि हेतु उनके परिवार जनों को चंदन पान के लिए सहयोग राशि प्रदान करना चाहिए जिससे मृत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके विगत महीनों से अठोरिया यादव समाज द्वारा बारकोड के माध्यम से इक्षानुसार सहयोग राशि एकत्रित करके सहयोग राशि प्रदान किया जा रहा है। अभी तक 1 लाख से भी से भी अधिक सहयोग राशि मृतक के परिवार वालों को मिल चुका है जिसके भाग में जितनी राशि एकत्रित हुआ उनको प्रदान किया गया, ये सराहनीय प्रयास है, इस सफल प्रयास के लिए अठोरिया यादव समाज के पदाधिकारी एवं युवा वर्ग भाई बंधु के द्वारा डिजिटल इंडिया फोन पे पर बारकोड के माध्यम से किया जा रहा है।सामाजिक बंधुओं का सर्वाधिक एवं विशेष योगदान रहा है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
