मस्तूरी/ मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा के प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण नायब तहसीलदार विभोर यादव द्वारा किया गया। प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल के बच्चों से मध्यान भोजन और पढ़ाई के बारे में पूछताछ किया गया। सभी टीचर रेगुलर आते हैं या नहीं इस बारे में बच्चों से पूछा गया। हाई स्कूल में एक टीचर लीव पर थी बाकि सभी उपस्थिति पाया गया कक्षा 9वी और 10वीं में यादव पहुँचकर सभी छात्र छात्राओं से पढ़ाई के बारे जानकारी लिया गया एवं विज्ञान से कुछ प्रश्न भी पूछा गया साथ ही शिक्षकों का उपस्थिति पंजी चेक किया गया।

स्कूल के बाहर निकलते ही कुछ ग्रामीण बैठे हुये थे जहाँ पहुँचकर सभी लोगों से पर्ची बनवाना, फाउती कार्य जैसी समस्या को पूछा गया जहाँ सत्यनारायण पटेल का फाउती का कार्य तुरंत किया गया निरिक्षण के दौरान तहसीलदार विभोर यादव के साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर,ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र नेताम,पटवारी खलखो,उपसरपंच मनोज जगत, रोजगार सहायक रंजीत कैवर्त, हरिशंकर पटेल, बलराम पटेल कृषक मित्र उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
