बिलासपुर।शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में,शनिवार दिनांक 5.10.2024 को महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. एवं राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई के संयोजन में राशि पावर एवं स्टील कंपनी, जयराम नगर के सौजन्य से विद्यार्थियों एवं कृषक अभिभावकों को अपने खेत, बाड़ी में लगाने के लिए फलदार पौधों के वितरण का विशाल समारोह आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंपनी की निदेशक श्रीमती ज्योति अग्रवाल जी थीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार लहरे जी ने की और कहा कि बढ़ी हुई गर्मी को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं,

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमार सचदेव ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेट्रोल, बिजली, कोयले, लकड़ी के कम से कम उपयोग के लिए आग्रह किया, श्रीमती ज्योति अग्रवाल जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की बात कहते हुए कहा कि इसे हमें आज से ही अपनाना चाहिए, वनस्पति शास्त्र के प्रो. एन.के. त्यागी जी ने पौधों का मानव और अन्य जंतुओं के लिए महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम मनुष्य ही पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ने के लिए उत्तरदायी हैं।

समारोह में 300 से अधिक पौधों का वितरण किया गया, विद्यार्थियों को नवरात्रि पर 2 पेन और 2 रजिस्टर,सभी विभागों के लिए दीवार वाच,शिक्षक जनों हेतु स्टील वॉटर बॉटल,कंपनी निदेशक ज्योति अग्रवाल जी की ओर से भेंट दी गई, पर्यावरणीय संरक्षण के इस कार्य के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. श्रद्धा दुबे ने आभार प्रकट किया, कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्पण गौतम द्वारा करते हुए सभी से अपनी प्यारी धरती को बचाने का प्रयास करने का आग्रह किया गया,

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. के. एस.पुशाम,प्रो.अर्चना गढ़वाल, डॉ. जितेंद्र मिश्रा,डॉ. आनंद कौशिक, प्रो. देवलाल,डॉ. राजेश राय, प्रो. शिव शंकर पाण्डेय, प्रो. श्रीमती शिल्पा यादव, श्री अंकुल गुप्ता,अन्य प्राध्यापक जनों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ ही राशि पावर एवं स्टील कंपनी के जनरल मैनेजर श्री विनोद कुमार तिवारी जी के साथ अनेक अधिकारी जनों, कर्मचारियों की सहभागिता रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
