बिलासपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “वास्तविक अनुभवों को सुना जाए, सच्ची आवाज़ें, वास्तविक बदलाव” के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने, प्रभावित लोगों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुनने तथा उन्हें सहयोग और सम्मान देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सांदीपनी एकेडमी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राएं प्राची पटेल, खुशी कुर्रे और साधना नेताम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम में CIMS बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत नायक के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों की बात सुनने तथा उन्हें संवेदनशीलता और सम्मान के साथ सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया।छात्राओं की इस उपलब्धि पर सांदीपनी एकेडमी के निदेशक महेंद्र कुमार चौबे एवं प्राचार्य डॉ. पी. महेंद्रवर्मन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी और CIMS अस्पताल की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
