सीपत। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम कुकदा के शासकीय हाईस्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच और श्याम वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद स्वास्थ्य, रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 4,000 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सिकल सेल, टीबी, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। परिवहन विभाग के सहयोग से 30 युवाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 हेलमेट वितरित किए गए। शिविर के दौरान युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की।कार्यक्रम का नेतृत्व श्यामू कैवर्त और महेंद्र पाटनवार ने किया, जबकि वीरेंद्र पाटनवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अर्जुन वस्त्रकार लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनचेतना के लिए कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर जनपद सदस्य अजय पांडे (कुकदा) ने रक्तदान को महादान बताते हुए रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य देवेश शर्मा (खम्हरिया) और पूर्व सभापति नूर मोहम्मद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर को सफल बनाने में शासकीय स्कूल के शिक्षक नरेंद्र लहरे, मितानिन समन्वयक हीरालाल यादव, प्राचार्य सावित्री यादव, संकुल प्रभारी बसंत जायसवाल, दीपक पाटनवार, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पांडे सहित प्रधान पाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूली बच्चों और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान के महत्व और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
