बिलासपुर/मस्तूरी। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया है। इस संबंध में 8 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत प्रकाश चंद्र साहू को बिलासपुर तहसीलदार से मस्तूरी तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मस्तूरी में पदस्थ तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को बोदरी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव
जारी आदेश के अनुसार जिले में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों सहित कुल 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसमें विभिन्न तहसीलों में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल के तहत बिलासपुर, मस्तूरी, सीपत, रतनपुर, बोदरी, पचपेड़ी, बेलगहना, सकरी सहित अन्य तहसीलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार राजेंद्र भारत को बिल्हा से रतनपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा तथा संदीप साय को बोदरी से सीपत तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। नए अधिकारियों की पदस्थापना के बाद संबंधित तहसीलों में राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों का संचालन नई जिम्मेदारियों के अनुरूप किया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
