मस्तूरी, बिलासपुर |
प्रेस क्लब मस्तूरी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मस्तूरी अंचल का नाम रोशन किया है।इस गौरवशाली समारोह में सांदीपनी पब्लिक स्कूल एवं सांदीपनी अकादमी मस्तूरी के 5 मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी संजीव साहू व खेल शिक्षक लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे।सम्मान समारोह में इन विद्यालयों को सम्मानित किया गया ।कुलदीप सिंह भास्कर ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर विश्वविद्यालय स्तर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मान। इनकी खेल के प्रति निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अक्षत सिंह ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान (टॉप) प्राप्त करने पर सम्मान। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।
- सौम्या सोनी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सौम्या ने सिद्ध किया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सार्थक सोनी ने बैडमिंटन एवं बेसबॉल की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मस्तूरी का नाम राष्ट्रीय पटल पर लाने हेतु सम्मानित किया गया।दक्ष कुमार साहू ने कराते में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित करने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रेस क्लब मस्तूरी के अध्यक्ष ने कहा कि, “मस्तूरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और सम्मान देने की। सांदीपनी पब्लिक स्कूल के इन विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल दोनों में जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेस क्लब ऐसे होनहार बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा।”विद्यालय परिवार ने प्रेस क्लब मस्तूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रेस क्लब द्वारा सांदीपनी एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब मस्तूरी द्वारा किया गया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
