मस्तूरी। खम्हरिया स्थित ग्राम पंचायत लुतरा के कार्यालय में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की मितानिनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर खोंधरा, बसहा, खांडा, नवागांव, हिंडाडीह, परसाही, कौवाताल, बरेली एवं पाराघाट की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों को सम्मानित किया गया। मितानिनों ने घर-घर गृह भेंट कर लोगों को नियमित दवा सेवन, समय पर जांच कराने तथा टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस कार्य को सराहनीय और प्रशंसनीय बताते हुए चंद्रमणी मरावी, सरपंच, देव सिंह ठाकुर सचिव, जीवन सिदार उपसरपंच, संतोष गंधर्व पूर्व सरपंच सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार बीएमओ, भूपेंद्र देवांगन बीपीएम, मंजू जायसवाल ग्रामीण सहायक चिकित्सा अधिकारी, केसी देवांगन एनएमए, प्रखर मिश्रा एसटीएस, राधवेंद्र मरावी फार्मासिस्ट, शारदा स्टाफ नर्स सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके अलावा मधुलता पाटनवार, कौशिल्या साहू, हिरामती पाटनवार, सरोज यादव, मितानिन सहोदरा, चंपा बंजारे, गोमती पटेल, रामकुमारी साहू, उर्मिला, निर्मला, नीतू, कुशी पाटनवार, सुनीता, कुमुदिनी, बृहस्पति, सावित्री, दिलकुवर, हसीना, सतरूपा, कृष्ण कुमार केंवट, अयोध्या केंवट, मोहर मरावी, लीना मरावी एवं प्रभा उइके सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन देव सिंह ठाकुर, सचिव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन हीरालाल यादव, ब्लॉक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम मस्तूरी ने किया। समारोह में ग्राम के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, महिला समूहों के सदस्य तथा अंचल के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद नजीर उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
